रामनगर ब्लाक सभागार में बीडीओं रमेश दत्त मिश्र के साथ बैठक करते सीएचसी अधीक्षक डा.सचिन चौधरी।
भानपुर। ब्लाक क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों की चहारदीवारी निर्माण कराने को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बीडीओ रामनगर रमेश दत्त मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने बीडीओ को 17 उपकेंद्रों की सूची उपलब्ध कराई है। इसमें उपकेंद्र लोढवा, दरियापुर जंगल, धवाय, बनटिकरा, खैरा, मझारी, रामनगर, भैसहिया खुर्द, पिरैलानरहरिया, शंकरपुर, तुसायल, मझौवारामप्रसाद, असनहरा, टडौंठी, पटवरिया, सगरा और बरगदवा का नाम शामिल है। अधीक्षक ने गांवों में बच्चों का टीकाकरण कराने से इन्कार करने वाले परिवारों को समझाने के लिए ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारियों व पंचायत सहायकों-रोजगार सेवकों से सहयोग की अपील की है।