हर्रैया। रक्षाबंधन के दिन हृदय गति रुकने से सफाई कर्मी उमेश कुमार भारती का निधन हो गया। वह बलिया जनपद के रहने वाले थे। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर शोकसभा हुई। दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ विनय कुमार व प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, जय प्रकाश राव, विजय रंजन, शक्तिसिंह, दिनेश श्रीवास्तव, शशिकांत, समयदीन यादव, मोहितराम, राम नयन, रमेश कुमार, रवि आदि मौजूद रहे। संवाद