फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निजी अस्पताल में प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत पर हंगामा

Tue, 09 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि तीन दिन पहले ऑपरेशन से बेटी हुई थी। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई। बार-बार कहने के बाद भी उसे रेफर नहीं किया गया। हंगामा के दौरान डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं थी, फिर भी ऑपरेशन से प्रसव करा दिया गया। हंगामा शुरू होने पर निजी डॉक्टर व स्टाफ सभी गायब हो गए।
गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर ने बताया कि वह अपनी पत्नी कांति देवी 32 को तीन दिन पूर्व प्रसव के लिए संबंधित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जितेंद्र ने बताया कि 6 सितंबर को ऑपरेशन के बाद बेटी का जन्म हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक था। सोमवार सुबह पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी डॉक्टर को बार-बार दी गई। लेकिन, डॉक्टर ने समुचित इलाज नहीं किया। इसके चलते सोमवार को 3 बजे पत्नी की मौत हो गई। जितेंद्र को 6 वर्ष का एक बेटा सिद्धार्थ व 4 वर्ष की बेटी सिद्धि भी है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें