फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंप्यूटर ऑपरेटर भंग करता था गोपनीयता... सेवा समाप्त

Tue, 18 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सीएमओ कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कम स्टोर कीपर पर ऑफिस की गोपनीयता भंग करने का मामला भारी पड़ गया। आरोपी कर्मचारी की आउटसोर्स कंपनी ने सेवा समाप्त कर दी है। संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी सीएमएसडी स्टोर में थी।
तत्कालीन सीएमओ ने 25 फरवरी को शहरी आजीविका केंद्र डूडा बस्ती को पत्र भेजकर कहा था कि आउटसोर्स से नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर कम स्टोर कीपर सर्वेश मिश्र ऑफिस की गोपनीयता भंग करते हैं। कई लोगों को जानकारी देकर दबाव बनवाया जाता है। जेम पोर्टल पर क्रय निविदा का कार्य किया जा रहा है। जेम बायर की आईडी भी इनके द्वारा संचालित की जा रही है। सभी क्रय की जानकारी लोकल ठेकेदार के साथ अन्य लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन

इस पत्र के बाद डूडा के प्रबंधक ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद सेवा से बर्खास्त करते हुए उनके स्थान पर कंप्यूटर ऑपरेटर सोनम चौधरी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ ऑफिस में एक और कारनामा सामने आया है। चर्चा है कि एक डिप्टी सीएमओ और सेवा प्रदाता एजेंसी ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लगातार अनुपस्थित दिखाते हुए बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह पर नए ऑपरेटर की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें