फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक यूनिक आईडी से ही होगी बच्चों की पूरी पढ़ाई

Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की होगी अब विशिष्ट पहचान। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी बच्चों की यूनीक आइडी बनाया जा रहा हे। इसी यूनिक आइडी से बच्चों की पूरी कुंडली होगी। इससे बच्चों की प्रगति के साथ विद्यालय छोड़ने पर आसानी से पता चल सकेगा। और सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़ा पर लगाम लगेगी। यूनीक आइडी के आधार पर ही अगले कक्षा में प्रवेश मिलेगा।साथ ही डबल एडमिशन पर रोक लगेगी । जिले में 2207 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1432 प्राथमिक एवं 338 उच्च प्राथमिक और 301 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 2.50 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनीफार्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्वेटर का धन भी भेजा जाता है। मिडडे-मील और किताबें निशुल्क मिलती हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बच्चों के लिए चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम बनाने पर विशेष जोर दिया है, इससे उनकी प्रगति और गतिविधि यानी स्कूल छोड़ना के बारे मे सही जानकारी मिल सके। जिसको लेकर सभी बच्चों की यूनिक आईडी बनाई जा रही है। उसी के आधार पर बच्चे के अंतिम शिक्षा यानी इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आदि तक चलता रहेगा। अब एक बच्चे का एडमिशन दो स्कूलों में नही हो पाएगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि यूनिक आईडी में छात्रों की पूरी कुंडली होगी। छात्र किसी भी स्कूल में या किसी भी शहर में पढ़ाई कर रहा हो, उसे इसी नंबर के जरिए आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। इस व्यवस्था के शुरू हो जाने से छात्र को सिर्फ एक स्कूल में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें