बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने एग्री स्टेट परियोजना के तहत डिजिटल फसल सर्वे के क्रियान्वयन की तैयारी को लेकर अफसरों के साथ बैठक किया। डीएम ने कहा कि सर्वे के लिए पंचायत सहायक, लेखपाल, डीपीआरओ, कोऑपरेटिव, अमीन, नलकूप चालक की मदद ली जाए। तीन हफ्ते में सर्वे कार्य पूरा करा लिया जाए।
डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने सर्वे के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी को नोडल नामित किया। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बोई जा रही फसलाें का समय-समय पर आंकलन कर एप पर अपलोड किया जाए। ताकि एक ट्रिलियन डॉलर इकोनाॅमी का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने वीसी के माध्यम से सर्वे कार्य को युद्ध स्तर पर कराने का निर्देश दिया है। मौके पर डीएओ मनीष सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव, अपर संख्या अधिकारी भूमि संरक्षण अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।