बस्ती। खैर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से 23 सितंबर को समारोह का आयोजन होगा। इसमें पुरातन छात्रों का समागम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव होंगे। शनिवार को कार्यक्रम को लेकर कॉलेज के प्रबंधक हमीदुल्लाह खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा गया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है।
एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमें पुराने छात्र कॉलेज की वर्तमान स्थितियों से रूबरू होकर उसे आगे ले जाने की पहल करेंगे। पुरातन छात्रों के सहयोग से कॉलेज को नई पहचान दिलाई जाएगी। प्रबंधक ने बताया कि कॉलेज में को-एजुकेशन की शिक्षा शुरू की गई है। जिसमें छात्राएं भी छात्रों के साथ पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा करेंगी। विद्यालय की ख्याति बढ़ाने वाले पूर्व छात्रों को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान भी होगा। संवाद