फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सट्टा प्रदर्शन मेले में हुआ शिकायतों का निस्तारण

Thu, 25 Sep 2025 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मुंडेरवा में आयोजित दस दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले के अंतिम दिन कुल 74 शिकायतें आईं। 49 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सचिव डॉ. रामफल सिंह ने बताया कि पूरे मेले के दौरान समिति क्षेत्र के 330 किसान आए। 191 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शेष 139 शिकायतों का निस्तारण सर्वे एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। सचिव ने किसानों से अपील की कि जो गन्ना किसान समिति के सदस्य नहीं हैं, वे 30 सितंबर तक सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। रामसजीवन, अरुण वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, गोरख, रणविजय, विनोद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें