दुबौलिया। सीएचसी दुबौलिया में गोपनीय ढंग से आशा संगिनी की नियुक्ति प्रकरण की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से हुई है। आरोप है कि आशा संगिनी की नियुक्ति के लिए न तो कोई विज्ञापन प्रकाशित किया गया न ही आशा को अवगत कराया गया। निष्पक्ष जांच कराने के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा व पूर्व प्रधान निवासी रानीपुर दुर्वासा दिनेश पांडेय ने डिप्टी सीएम को पत्र सौंपा है। एमओआईसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि यह नियुक्ति सीएचसी से नहीं हुई है। संवाद