फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकड़ों में 8-10 घंटे बिजली आपूर्ति

Mon, 28 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान बूथों पर रोशनी के लिए खरीदी गई चीन निर्मित सोलर लालटेन का इस्तेमाल चुनाव बाद पहली बार मूड़ाडीहा में लगाई चौपाल में हुआ। गांव में बिजली न रहने के कारण सोलर लालटेन का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, सोलर लालटेन की रोशनी में ही रात में गांव के विकास कार्यों को देखा गया। डीएम अनिल कुमार दमेले की अध्यक्षता में लगी चौपाल में सीडीओ सोबरन सिंह और परियोजना निदेशक डीपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। टुकड़ों में 8-10 घंटे बिजली आपूर्ति की शिकायत की गई।
विज्ञापन


मूड़ाडीहा के प्राथमिक विद्यालय लगाया गया चौपाल शाम सात बजे शुरू हुआ और देर रात तक चला। इस दौरान अधिकारी सीधे गांव के लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्याओं को जाना। गांव वालों ने बिजली की आपूर्ति को लेकर शिकायत की। कहा कि बड़ी मुश्किल से गांव में आठ से दस घंटे टुकड़ों में बिजली आती है।

बताया गया कि विद्युतीकरण योजना के तहत इस गांव में कुल 42 विद्युत पोल की आवश्यकता है। समाजवादी, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। कलावती को विधवा पेंशन न मिलने से नाराज डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई और त्वरित पेंशन की व्यवस्था करने और इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गांव वालों को मृदा परीक्षण, सोलर पंप, टीकाकरण, बाल पोषाहार एवं समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। विकलांग हरिश्चंद्र को तत्काल पेंशन देने का निर्देश दिया। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान इस बात की शिकायत सामने आई कि अविवादित वरासत के मामले को निपटाने में देरी की जाती है।

डीएम ने एसडीएम सदर राम प्रसाद को तत्काल इस तरह के मामले निपटाने के निर्देश दिए। बताया कि गांव में खेल के मैदान के लिए आरक्षित भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने और पत्थर लगाने को कहा ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। गांव वालों ने बताया कि इस गांव में कृषि पट्टा के लिए भूमि ही उपलब्ध नहीं है। जानकारी दी गई कि आवासीय पट्टा के लिए छह लाभार्थियों को चयनित किया गया है।

प्लाट आवंटन की कार्रवाई चल रही है। जल निकासी एवं रास्ते को लेकर शिकायत की गई। गांव के नरपति सिंह ने शिकायत की कि उनके नाम की चार बिस्वा जमीन को चार धुर में बदल दिया गया। चौपाल में ही 25 गरीब लोगों को डीएम ने कंबल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें