बस्ती। महिला महाविद्यालय बस्ती में संचालित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा विश्व नदी दिवस के अवसर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन व एनसीसी प्रभारी डॉ. संतोष यदुवंशी ने नदियां को जीवन का आधार बताया। कहा कि यह केवल पानी नहीं संपूर्ण जीवन है।
महाविद्यालय में पोस्टर और स्टेचिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में असिस्टेंट प्रो. प्रियंका सिंह और असिस्टेंट प्रो. नेहा परवीन रही। प्रियंका सिंह ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर की जाने वाली प्रत्येक गतिविधियां कुछ न कुछ सिखाती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की नेहा, द्वितीय स्थान पर बीए की द्वितीय वर्ष की मनीषा व तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की सुमनलता रही। डॉ. सीमा सिंह, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका पांडेय, मोनी पांडेय व रघुवर पांडेय मौजूद रहे। संवाद