बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा सक्सेरिया इंटर कॉलेज में शनिवार को होगी। हाईस्कूल तथा इंटर के 162 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाई स्कूल की परीक्षा सुबह की 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। हाई स्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा में 47 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 115 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवेशपत्र बांटे जा चुके हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा केंद्र पर वाह्य कक्ष निरीक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए उनके कार्यालय में कंट्राेल रूम भी बनाया गया है। काॅलेज में लगे सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा पर निगरानी रखी जाएगी ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए।