फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंपनी बाग फोरलेन बना भी नहीं, हो गया कब्जा

Fri, 20 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सड़क तैयार नहीं हुई,हो गया कब्जा
विज्ञापन
चौड़ीकरण के बीच गिट्टयों के ऊपर लगा ले रहे दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में अतिक्रमण करने वाले कितने निरंकुश और निडर हैं, इसका नमूना कंपनी बाग से बड़ेवन तक बन रही फोरलेन के दोनों किनारे देखा जा सकता है। सड़क के दोनों तरफ कहीं खोदाई की जा रही है तो कहीं गिट्टी डाली जा रही है। इन सबके बीच अतिक्रमण करने वालों ने दुकानें लगा रखी हैं। हालत यह है कि निर्माण के लिए सामग्री लाने वाली गाड़ियां पहुंचने पर विरोध किया जा रहा है।
शहर के बहु प्रतीक्षित कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। कटरा पानी टंकी से बड़ेवन तक 90 प्रतिशत सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि पानी टंकी से कंपनी बाग के बीच काम चल रहा है। तहसील के पिछले गेट यानी कटरा प्राइमरी स्कूल की तरफ की लेन खोदी गई है। उसमें रोड़ी की लेयर डाली जा रही है। तहसील की चहारदीवारी गिराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीए कार्यालय के सामने चौड़ीकरण की जद तक खोदाई कर गिट्टी डाली जा चुकी है। निर्माण कर रही टीम के आगे बढ़ते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानें लगा लिए हैं। हालत यह है कि वहां पता ही नहीं चल रहा है कि सड़क चौड़ी हुई है या नहीं। बाकी जगह बाइक या कार की पार्किंग करने में खप जा रही है। सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण कर यातायात में बाधा डालने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें