फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साईं भजनों से भक्तिमय हुआ कंपनी बाग

Tue, 17 Nov 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साईं श्रद्धा सबुरी कीर्तन मंडली की ओर से शहर के कंपनीबाग में साईं नाम जाप एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य यजमान आशीष बाधवा, रूमी बाधवा, कीर्ति बाधवा और खुशी बाधवा ने साईंनाथ महाराज का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

भक्तों ने सामूहिक रूप से श्री साईं बावनी का पाठ और साईं नाम जाप किया। इससे पूरा परिसर साईंमय हो गया। भजन संध्या की शुरुआत गायक संदीप श्रीवास्तव ने प्रसिद्ध भजन ‘मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए’ की प्रस्तुति से की। इसके बाद ‘मेरी झोली छोटी पड़ गई रे, इतना दिया मेरे बाबा’ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक अजीत पटेल ने ‘छोड़ेंगे न हम तेरा साथ हे बाबा, मरते दम तक’ प्रस्तुत कर साईं चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। वहीं भरत लाल और नीरज राजा ने ‘जरा जोर से लगाओ जयकारा, साईं जी दौड़े चले आएंगे’ भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अंत में साईं आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ। मयंक श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, माया श्रीवास्तव, मुकेश, सरदार तेजपाल सिंह, अन्नू, मिथिलेश मिरोत्रा, अंकुर वर्मा, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें