फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एकत्रित पानी से फैल सकता है संचारी रोग

Thu, 08 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मालवीय रोड के नाला निर्माण के चक्कर में मोहल्लों में गंदे पानी से जहां सड़ांध उठ रही है। वहीं संक्रामक रोड फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। कारण यह कि मच्छरों का यहां प्रकोप बढ़ा है। डॉक्टरों ने कहा कि सड़ांध के चलते वायरस फैलते हैं, जबकि मच्छर संक्रामक रोग के वाहक हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि गंदा पानी एकत्रित होने से मच्छर पनपते हैं। यही मच्छर काट लेंगे तो बीमारी फैलेगी। मलेरिया, डेंगू व एईएस जैसे रोग के संवेदनशील स्थल पर इसके निराकरण की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि संचारी रोग के लिए यह माह संवेदनशील है। मलेरिया विभाग इस पर अभियान भी चला रहा है। गंदा पानी एकत्रित है तो इसका निराकरण तत्काल होना चाहिए। क्योंकि इससे संचारी रोग फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें