फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों के भवन जर्जर, खाद रखने के लिए दूसरे गोदाम का सहारा

Tue, 26 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गौर ब्लॉक के कुछ साधन सहकारी समितियाें के सरकारी गोदाम जर्जर हालत में हैं जिसके चलते वहां यूरिया रखने के लिए सचिव ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वहां पर आने वाली खाद को आसपास के गोदाम में रखकर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर ब्लाक में 13 साधन सहकारी समितियां है। इनमें कठौतिया सावंडीह, कर्मा पिपरा, तेनुवा, पेड़रिया सहित कई के गोदाम जर्जर हैं। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र पंचायत की ओर से परासडीह, भरवलिया, सांवडीह समिति के गोदाम का नवीनीकरण किया गया है। शनिवार को साधन सहकारी समिति कठौतिया सांवडीह के किसानों ने यह आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था कि गांव की समिति पर यूरिया नहीं पहुंच रहा है। यहां आने वाली खाद को सेमरा गोदाम पर उतार करके वितरण किया जा रहा है। कई किसान लंबी दूरी की वजह से वहां खाद लेने जाने में कतरा रहे हैं।
इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव राजीव लोचन पाठक ने बताया कि कठौतिया सावंडीह समिति का गोदाम जर्जर होने से यहां की खाद को सेमरा गोदाम पर उतार करके किसानों में वितरण किया जा रहा है। गोदाम की मरम्मत के लिए क्षेत्र पंचायत की ओर से कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ और समितियों के गोदाम की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें