फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोवंश की रक्षा के लिए गठित होगी समिति

Fri, 25 Oct 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में इधर-उधर घूमने वाले पशुओं को गो संरक्षण केंद्रों में रखा जाए।
गोवंश की रक्षा के लिए ग्राम पंचायतों में सभी के सहयोग से समिति बनाया जाए। इससे गोशालाओं की समस्याओं का निराकरण आसानी से किया जा सकें। इससे पहले उपाध्य महेश शुक्ल का कार्यकर्ताओं ने चकचई ओवरब्रिज के पास स्वागत किया। उन्होंने ब कहा कि गोशालाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग की ओर से कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आयु बढ़ाने के लिए लगातार योगी सरकार फैसले ले रही है। गांव के हर व्यक्ति को चाहिए कि गो माता की सेवा के लिए भूसा आदि की व्यवस्था दान स्वरूप करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, अमरदीप शुक्ल, जिला अजीत सिंह, संतोष शुक्ल, अमित शुक्ला, प्रवीण उपाध्याय, विजय यादव, दीपक सिंह, दुर्गा प्रसाद दुबे माैजूद रहे।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें