पैकोलिया। जय किसान इंटर कॉलेज इमिलियाधीश में परीक्षा के दौरान एक शिक्षक को मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है । मिर्जापुर जनपद के विन्ध्याचल थानाक्षेत्र के जासा गांव निवासी संजय कुमार दूबे पैकोलिया क्षेत्र के जय किसान इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। आरोप है कि लालपुर पंडित गांव के रत्नेश मिश्र के खाते में साढ़े छह और चार लाख रुपये नकदी सहित कुल साढ़े दस लाख रुपये दिए थे। उन्होंने रुपये की मांग की तो बुधवार की दोपहर रत्नेश मिश्र और उनके भाई अवनीश मिश्र विद्यालय में आकर अपशब्द कहने लगे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर शिक्षक को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर सीएचसी भेजा गया है। संवादﰨ