फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टाफ नर्सों के मानदेय कटौती की जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती में तैनात 18 संविदा स्टॉफ नर्स को जांच समिति ने तलब किया है। यहां पर कार्यरत संविदा स्टॉफ नर्सों ने ड्यूटी करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन पर मनमाने तरीके से मानदेय में कटौती का आरोप लगाकर डीएम को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जांच के लिए गठित टीम के सदस्य डॉ. महेश प्रसाद ने 15 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के एसआईसी कार्यालय में नर्सों को बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। संविदा स्टॉफ नर्सों का आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान उन लोगों के लिए हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने की व्यवस्था नहीं रहती है।
रविवार के दिन भी हाजिरी रजिस्टर कार्यालय में बंद रहता है। डे ड्यूटी के समय जब वह हस्ताक्षर करने कार्यालय जाती हैं तो देखा जाता है कि उनके नाम के खाने में गैर हाजिर कर दिया जाता है। तमाम सफाई के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती, फिर उत्पीड़न का दौर शुरू हो जाता है। मनमाने तरीके से मानदेय में कटौती कर ली जाती है।
विज्ञापन

कर्मियों का यह भी कहना है कि नाइट ड्यूटी के दौरान उनके पास इस बात का कोई साक्ष्य नहीं होता है कि वह ड्यूटी पर हैं। इसी के साथ अगर वह लोग आपस में ड्यूटी बदलती हैं तो भी इसमें अड़ंगा खड़ा किया जाता है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ चहेते लोग बिना ड्यूटी किए ही पूरा मानदेय ले रहे हैं।
संविदा स्टॉफ नर्स राजेश्वरी, रंजना, निकिता, अनीता, निशा, संगीता चौहान, प्रीति पांडेय, गीता, शिखा, रेनू वर्मा, नीलम सिंह, मनोज, पूनम, शमा, वंदना, रिंकी कसौधन, रूबी शर्मा, सीमा को बयान देने के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें