फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खरीद पर कमिश्नर नाराज

Wed, 04 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर पीके सिंह ने बैठक की। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। कमिश्नर पीके सिंह की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा हुई। कम खरीद पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए खरीद को बढ़ाने का निर्देश दिया। किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराने के निर्देश दिए। खरीद में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि मंडल में 216 क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। जिसमें 191 क्रय केन्द्र सक्रिय है अवशेष 25 क्रय केन्द्र सक्रिय नहीं है, इनको सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। मंडल के कुल गेहूं क्रय केन्द्र का लक्ष्य 1 लाख 60 हजार एमटी है। इसके विपरीत 12165 एमटी खरीद हुई है। गेहूं का समर्थन मुल्य 1525 प्रति क्विंटल है। इस क्रय केन्द्र में तेजी लाने तथा किसानों को मौके पर क्रय संबंधी समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में संबंधित विभागों को निर्देश दिया। इस मौके पर आरएफसी, सहायक खाद्य आयुक्त, आरएमओ, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कल्याण निगम एवं भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें