फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमिश्नर सख्त, ओवरहाईट गन्ना लदे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक दिन पहले बुधवार को फुटहिया के पास गन्ना लदे ट्रक के पलटने से दंपती की हुई मौत के बाद कमिश्नर अखिलेश सिंह ने काफी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदुद्दीन कोल तलब कि तत्काया।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि मिल प्रबंधनों से संपर्क करके यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रक, ट्रेलर और ट्राॅला में मानक से अधिक गन्ने की ढुलाई कतई न हो। मिल प्रबंधन से इस मुद्दे पर समन्वय बनाकर ओवरलोड ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने आरटीओ को निर्देशित किया कि चीनी मिलों से जुड़े मार्गों पर प्रवर्तन टीम लगाई जाए। यदि गन्ना लदे ओवरहाईट वाहन पकड़ में आए तो तत्काल कार्रवाई करें। कमिश्नर ने कहा कि अब कोहरे का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों में पीछे लाइट और रिफलेक्टर भी लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें