फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
- सोनिया, राहुल व प्रियंका पर की थी अभद्र टिप्पणी
बस्ती। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करके युजर फंस गया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान विवेक मिश्र के रूप में की गई। कोतवाली के निरीक्षक देवनन्दन उपाध्याय की तहरीर पर 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया है कि फेसबुक पर संप्रदाय को लेकर आपत्तिजनक टिपप्णी करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र पोस्ट लिखकर फेसबुक पर वॉयरल किया गया। जानकारी होने के बाद पोस्ट से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए।