फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व सैनिकों को सौंपी गई अस्पतालों की सुरक्षा की कमान

Sat, 21 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल को 25, महिला अस्पताल को 13 सुरक्षा गार्ड मिले
विज्ञापन

- सीएचसी भानपुर, हर्रैया व रुधौली को भी मिले सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था के लिए शुक्रवार को बड़ी पहल की गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत कई सीएचसी-पीएचसी पर पूर्व सैनिकों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे 52 पूर्व सैनिकों को सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनाती कर दी गई है। इसमें छह महिला सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।
सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ से यह गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिला अस्पताल में 25 व महिला अस्पताल के लिए 13 गार्ड के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के जरिये प्रस्ताव शासन में गया। वहां से मंजूरी मिल गई और रिटायर्ड सैनिकों की तैनाती के लिए आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार जिला अस्पताल में 25, महिला अस्पताल में 13, भानपुर सीएचसी, हर्रैया सीएचसी व रुधौली सीएचसी पर चार- चार सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। इनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। जिला अस्पताल में 12 गार्ड दिन में ड्यूटी करेंगे। शाम को छह व रात में छह गार्ड लगाए जाएंगे। एक सुपरविजन का कार्य करेंगे। मुख्य गेट, ट्रामा सेंटर, पैथालाजी, ओटी कक्ष के बाहर, एक्सरे, इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड सहित अन्य जगहों पर गार्ड लगाए गए हैं। ऐसे ही महिला अस्पताल में ओपीडी, ओटी, अल्ट्रासाउंड व मुख्य गेट के पास सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। सीएचसी पर गेट के पास, इमरजेंसी व प्रसव कक्ष के बाहर लगाए गए हैं। अब चिकित्सकों और कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा. वीके सोनकर ने बताया कि गार्डों की तैनाती विभिन्न जगहों पर की गई है। रोस्टर के अनुसार इनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें