फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल को निकली छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग

Sat, 21 Sep 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भा ने बैग से की पहचान, कलवारी मुस्तहकम की रहने वाली है किशोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरपुर। कलवारी क्षेत्र के सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर छात्रा ने शाम चार बजे नदी के किनारे स्कूली बैग रखकर छलांग लगामी। लोगों ने इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दी। इसी बीच माझा खुर्द चौकी पर पहुंचे छात्रा के भाई अखिलेश यादव ने बैग देखकर बताया कि वह उसकी बहन पूजा का है। पूजा निजी विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल जाने के लिए गई थी। भाई ने बताया कि वह भी उसी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। जब स्कूल पहुंचा तो उसकी बहन नहीं थी। बहन की तबीयत दो-तीन दिनों से खराब थी। लगा कि वह घर गई होगी।

शाम को घर आया तो पता चला कि पूजा घर नहीं आई है। कुछ देर बाद नदी में कूदने की सूचना मिली तो कौतूहल वश वह भी घाट पर जा रहा था। तभी चौकी पर भीड़ देखकर रुक गया। जहां रखा बैग देख वह दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर गया वहां बैग मिला। नदी में किशोरी का तलाश की जा रही है। हादसा स्थल का निरीक्षण नयाब तहसीलदार स्वाती सिंह ने भी किया। किशोरी सुबह आठ से शाम चार बजे तक कहां थी, यह सवाल लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें