फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार्जिंग वाली पिचकारी से बरसेंगे रंग...बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में बैट्री वाली पिचकारी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रंगों की चमक और उत्साह में नजर आने लगे हैं। मुख्य बाजार गांधीनगर में गुलाल, रंग, पिचकारी और तरह-तरह की होली सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के उत्पाद मंगवाए हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ हर्बल और स्किन-फ्रेंडली रंगों की मांग ज्यादा देखी जा रही है।
लोग केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानों पर पीला, गुलाबी, हरा, जामुनी, लाल और नीला समेत कई आकर्षक रंग उपलब्ध हैं, इसके अलावा खुशबूदार गुलाल और ऑर्गेनिक रंग भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। पिचकारियों की बात करें तो इस बार बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छोटा भीम, स्पाइडरमैन, टैंक पिचकारी, गन पिचकारी और इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वाली पिचकारी जैसी कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं, इनकी कीमतें भी अलग-अलग रखी गई हैं ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

राजस्थानी टोपी और होली टी-शर्ट की भी धूम है। दुकानदार रवि गुप्ता ने बताया कि पिचकारियां 50 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में इलेक्ट्रॉनिक और टैंक वाली बड़ी पिचकारियों की मांग ज्यादा है, जबकि छोटे बच्चे कार्टून डिजाइन पसंद कर रहे हैं। चार्जिंग पिचकारी की कीमत 11 हजार रुपये है। चूंकि, उसमें बैट्री लगी है। एक बार चार्ज होने पर तीन से चार घंटे अनवरत रंग फेंकेगा। मंगलबाजार के दुकानदार अमन ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से विशेष तौर पर रंग और गुलाल मंगवाए हैं।
हर्बल रंगों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, लोग त्वचा की सुरक्षा के लिए जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पांडेय बाजार, कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा मार्ग पर भी खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।
दुकानों को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। बाजार में तलवार वाली पिचकारी खूब चर्चा में है। हथौड़े वाली पिचकारी भी आई है। राजस्थानी टोपी 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक रही है। राकेट लॉन्चर पिचकारी 11500 रुपये की है। इस पिचकारी में रंंग भरने के बाद इसे आन करने पर अपने आप रंंग निकलने लगेगा। डेढ़ मीटर दूर तक पिचकारी से रंग निकलेगा।
हथौड़ा पिचकारी 360 रुपये, एके-47 पिचकारी 350 रुपये व स्पाइडर मैन पिचकारी 650 रुपये में बिक रही है। यह पिचकारी दिल्ली व राजस्थान की है। वहीं बनारस का गुलाल बाजार में अपना रंग बिखेर रहा है। गुलाल की खुशबू हवा में महक रही है।
विज्ञापन

कंपनीबाग, कटरा व फौव्वरा तिराहा पर भी दुकानें सज गई है। वहीं, चिप्स, पापड़, मिठाई और कपड़े की दुकानों पर भी खरीदार उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें