फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, तीन घायल

Mon, 04 Mar 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के पास रविवार को सुबह करीब नौ बजे सड़क पर खड़ी ट्रक में पिकअप टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब नौ बजे बांदा से मोरंग लादकर एक ट्रक विक्रमजोत कस्बे के पास ढाबे से बैक हो रहा था। दूसरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। अचानक अयोध्या से बस्ती जा रही पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पिकअप पर शीशा और प्लाई लदा था। हादसे में अयोध्या कोतवाली के सरायरासी निवासी चालक रमेश कुमार, पैतियापुर के अनिल और कुचेरा बाजार क्षेत्र के पूरेगवारी पुरवा निवासी राजू को चोट लगी है। तीनों का इलाज कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस चौकी विक्रमजोत प्रभारी हरेकृष्ण उपाध्याय ने भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया। एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त पिकअप को हटवाकर आधे घंटे से बाधित एक लेन पर आवागमन सुचारु कराया। फोरलेन पर कई ढाबे और रेस्टोरेंट हैं। यहां बेतरतीब ढंग से खडे़ भारी वाहनों से आए दिन दुर्घटना होती है। बालू और मोरंग लदे ट्रक विक्रमजोत, खतमसराय, पठखापुर, शंकरपुर और रमघटिया के आसपास खड़े रहते हैं। यहां ट्रक चालक ग्राहकों के आने का इंतजार करते हैं। हाइवे के कर्मचारी कई बार बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ी करने पर संबंधित चालकों से नाराजगी भी जता चुके हैं। इसके बावजूद हाईवे पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ी करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें