कलवारी (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द चौकी के पास बृहस्पतिवार को पिकअप और कार की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल आंबेडकरनगर भेजवाया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को आंबेडकरनगर की तरफ जा रही पिकअप तथा बस्ती की तरफ आ रही कार में आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार चालक सचिन की 35 वर्षीय पत्नी सन्नो निवासी मजगामा थाना काटा जनपद आंबेडकरनगर घायल हो गई। उन्हें परिजनों के साथ इलाज के लिए आंबेडकरगर भेजवाया गया। संवाद