फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा नौ से नीचे पहुंचा, ठिठुरन

Fri, 09 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ठंड मे गरम कपड़े पहन कर स्कूल से जाते बच्चे।
विज्ञापन
कोहरे में छिपे सूरज से ठंड का दायरा बढ़ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात 10 बजे तक जिन सड़कों पर चहल पहल बनी रहती थी गलन के चलते शाम आठ बजे ही सूनी हो जा रही हैं। नगर पालिका की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


कोहरे और पछुआ हवाओं के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया।  अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री  सेेल्सियस पर आ गया है। शुक्रवार सुबह आर्द्रता जहां 78 फीसदी रही वहीं हवाओं की रफ्तार भी पांच किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। जबकि दृश्यता 800 मीटर की थी। जिसका परिणाम था कि सुबह से शुरू हुई गलन व ठिठुरन दिनभर बरकरार रहा। मौसम विज्ञानी डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मौसम में आए इस  बदलाव की वजह जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी  विक्षोभ का सक्रिय होना और अरब  सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताई जा रही है। कहा कि हवाओं की दिशा बदली तो सर्दी में वृद्धि होगी।

ठंड बढ़ने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था अलाव की नहीं हो सकी है। अभी जिला प्रशासन की ओर से कंबल खरीद का निर्देश हुआ है। वहीं नगर पालिका के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि अधिशाषी अधिकारी की ओर अभी प्रस्ताव नहीं हुआ है कि लकड़ी खरीदी जा सके। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी से बात करें। अधिशाषी अधिकारी का सीयूजी नंबर नॉट रिचेवल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें