फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
शादी के लिए कहने पर आरोपी देने लगा जानमाल की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने पर जानमाल की धमकी भी देने का आरोप है। थाना प्रभारी शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के ही रहने वाले आरोपी अकबर अली के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर बताया है कि उसके संपर्क में गांव का ही एक युवक आया। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया। शादी के लिए कहने पर बार-बार टाल जाता रहा। तीस दिसंबर 2022 को जब घर से शौच के लिए बाहर जा रही थी, तभी वह उसे गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने के लिए फिर कहा तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगा और शादी से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अकबर अली के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच महिला निरीक्षक अनीता यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें