फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड ने उभार दिए मर्ज...ओपीडी में मरीजों की भीड़

Sun, 23 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज और तीमारदार संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ठंड की वजह से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ है, ठंड ने कई पुराने मर्ज को उभार दिया है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही बीमारियों के प्रकोप से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रहती है, जबकि बीपी के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड में सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीजों के अलावा उच्च रक्तचाप के मरीज भी बढ़ गए हैं। सबसे अधिक समस्या दवा लेने के लिए हो रही है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए चिकित्सक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम में बढ़ी ठंड का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंडी हवा और गिरते तापमान के कारण वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंड से ओपीडी में लगभग सौ से अधिक सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। आम दिनों में मेडिसिन की ओपीडी में उच्च रक्तचाप (बीपी) के आठ से 10 मरीज ही आते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद संख्या 20 से 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बताया कि इस समय वायरल फीवर के अधिकतर मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम इसके सामान्य लक्षण हैं।
-
ठंडे मौसम में सिकुड़ जाती हैं रक्त वाहिकाएं
एमडी डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त को प्रवाहित करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें, खासकर सिर और कान ढककर रखें। घर को भी गर्म रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें। नमक और चीनी का सेवन कम करें। स्वास्थ्यवर्धक आहार में फल, सब्जियां और सूखे मेवे ले सकते हैं।

-
नेत्र विभाग में आंख दिखाने पहुंचे मरीज
नेत्र रोग विभाग में आंख दिखाने पहुंच रहे 100 में 10 मरीजों में मोतियाबिंद निकल रहा है। इसमें अधिकांश मरीज बुजुर्ग हैं। उन्हें ऑपरेशन के लिए सलाह दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि मोतियाबिंद के चलते आंख में दर्द भी होता है। मरीजों को दवा देकर ऑपरेशन के लिए टाइम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज आ रहे। आंख के ऑपरेशन हो रहे हैं। इसके लिए सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें