बस्ती। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने में जुटे सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। वह निरीक्षण के क्रम में पैथालॉजी में पहुंचे तो यहां बदबू की शिकायत मिली। इस पर वह नाराज हुए और बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
सीएमएस ने पैथालॉजी कर्मचारियों से पूछा कि बदबू कहां से आ रही है। बताया गया कि चूहा मरा है, जिसके चलते बदबू आ रही है। बेहतर सफाई करके बदबू खत्म करने और रोजाना सफाई के निर्देश दिए। धूल जमा होने पर चेतावनी दी। बताया कि धूल कत्तई न हो। इसके अलावा उन्होंने माइक्रोस्कोपी समेत अन्य उपकरण की जांच करते हुए रसायन की जानकारी ली। बताया कि सभी मशीनें क्रियाशील हैं।
इसके बाद वह सर्जिकल वार्ड, सामान्य वार्ड, टीकाकरण केंद्र, बाल रोग विभाग समेत अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहुंचकर जांच की सुविधा देखी। परिसर की सफाई देखी। पेयजल सुविधा और वाहन पार्किंग के साथ ही आ रहे मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान प्रदीप यादव, रेनू चौधरी, बबिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।