फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम का कार्यक्रम टला, अब 10 को संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बीआरसी परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार को आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब 10 जुलाई को आने का कार्यक्रम संभावित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ने से पिछले हफ्ते से तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अमले को तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने का पर्याप्त समय मिल गया है। शुक्रवार शाम से ही सीएम के रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर संशय बना हुआ था। हालांकि दिन में पहुंचे आला अधिकारी हेलीपैड निर्माण के साथ ही अगल बगल के रास्तों का जायजा लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने कवायद में जुट थे।
शनिवार सुबह तक रविवार का कार्यक्रम टलने की खबर आम हो गई। परिसर में अभी भी मलबा हटाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया था और टेंट लगाने का कार्य भी अधूरा था। जिसको देखते हुए तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अमले ने कार्यक्रम तिथि आगे बढ़ने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें