फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर पर चलेगा सीएमओ का हुक्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने से सीनियर पर चलेगा सीएमओ का हुक्म
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ की सीनियारिटी 7079
नवागत सीएमओ का सूची में 8204वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन ने जिले में स्थायी सीएमओ की तैनाती कर दी है। जौनपुर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जेपी त्रिपाठी को यहां के स्वास्थ्य विभाग की कमान दी गई है। सीएमओ बने डॉ. त्रिपाठी अपने सीनियर डॉक्टरों पर अब हुक्म चलाएंगे, क्योंकि प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता सहित चार चिकित्सक सीनियारिटी सूची में उनसे पहले हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. गुप्ता सूची में 7079वें स्थान पर जबकि नवागत सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी 8204 वें स्थान पर हैं। इस नई तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय से 17 दिसंबर की देर शाम कई जिलों में खाली सीएमओ के रिक्त पदों पर तैनाती कर दी गई। जिले में प्रभारी सीएमओ से जूनियर वरिष्ठ परामर्शदाता जौनपुर की तैनाती हुई है। इस तैनाती को लेकर महकमे में दबी जुबान चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर जूनियर होते हुए भी इन्हें कैसे जिला मुख्यालय पर सीएमओ की तैनाती मिल गई। जिले में नवागत सीएमओ को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ेेगा। क्योंकि एक ओर जहां शासन स्वास्थ्य को लेकर तमाम योजनाएं संचालित कर रहा है, वहीं पूर्व सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा के नियम विरुद्ध स्थानांतरण व करीब पांच करोड़ के दवा घोटाले का मामला अभी चल रहा है। खबर है कि सूची में पीछे नवागत सीएमओ की तैनाती को उनकी रसूख से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने सीनियारिटी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शासन का जो निर्णय है वह मान्य है। चूंकि उन्हें अभी स्थायी रूप से पदोन्नति नहीं दी गई है, ऐसे में वे नवागत सीएमओ को कार्यभार देकर पद के दायित्व से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें