फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आॅफिस में ताला लगाया

Sun, 25 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
आशाबहुओ ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रर्दशन।
विज्ञापन
ऑल इंडिया आशा  कार्यकर्ता कल्याण सेवा की ओर से छह सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले 26 दिन से आंदोलित हैं। शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष शिवाजी शुक्ला के नेतृत्व में सांय को सीएमओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। काफी संख्या में जुटी आशाओं ने स्वास्थ्य मंत्री व सीएमओ के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मांगे पूरी किए जाने की मांग की। देर सांय तक आशा डटी रही और वैक्सीन को नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन



आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती राष्ट्रीय पल्स पोलियों सहित अन्य कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रहेगा। 
 आशाओं के प्रदर्शन के समय पुलिस भी पहुंची, मगर कुछ देर बाद वापस चली गई। आशा कार्यकर्ताओं ने अंदर से गेट बंद करके नारेबाजी करती रही। साथ ही रविवार को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलिया का बहिष्कार करने की बात कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें