सीएचसी भानपुर के स्टोर रूम मे मौजूद दवाओं व स्टाक रजिस्ट्रर की जांच करते सीएमओं डा.आर.पी.मिश्र
- फोटो : BASTI
सीएमओ ने जांची सीएचसी भानपुर की व्यवस्था
- जर्जर अस्पताल भवन का शीघ्र मरम्मत कराने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सीएचसी का सीएमओ ने डॉ. आरपी मिश्र ने मंगलवार का निरीक्षण किया। 10.40 बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल के सभी पटल का निरीक्षण किया। दवाओं के रख रखाव, एक्सपायरी दवाओं रजिस्टर आदि को अपडेट करने का निर्देश दिया। अस्पताल के जर्जर भवन की जानकारी के बाद सीएमओ ने इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की बात कही।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुुमार चौधरी ने बताया कि सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, लेबर रूम, वार्ड सहित स्टाक रूम व अस्पताल में संचालित सभी पटलों के बारे मे जानकारी हासिल की। उन्होंने अस्पताल के स्टोर रूम में मौके पर मौजूद जीवन रक्षक दवाओं और स्टाक रजिस्टर की गहन जांच की।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी, फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव, वार्ड आया फूलादेवी, वार्ड ब्वाय अशोक कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।