फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निविदा के बाद भी सड़क का नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया बेलवरिया जंगल-माझा मानपुर मार्ग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
निविदा के बाद भी सड़क का नहीं हुआ निर्माण
विज्ञापन

- एक दशक से जर्जर है बेलवरिया जंगल-माझा मानपुर-मार्ग
- चार माह पहले गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। हलुआ बाजार के बेलवरिया जंगल चौराहे से माझा मानपुर के रास्ते गोंडा जिले को जोड़ने वाला मार्ग एक दशक से जर्जर है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है।
चार माह पहले सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। सड़क की उखड़ चुकी गिट्टियां राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रही है। निर्माण न होने से स्थानीय स्तर पर व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2007-08 में लोक निर्माण विभाग से सड़क का निर्माण कराया गया था। तब व्यवसायिक और आर्थिक रूप से पिछड़े इलाके को विकास की मुख्यधारा में आने की राह दिखने लगी पर ऐसा नहीं हुआ। करीब चार साल तक यह मार्ग ठीक रहा। उसके बाद टूटना शुरू हो गया और धीरे-धीरे यह पूरी तरह से खराब हो गया। यह मार्ग उत्तर में माझा मानपुर होते हुए घारीघाट खोडरे के रास्ते गोंडा जिले के गौरा चौकी व बलरामपुर को जोड़ता है।
जबकि दक्षिण और पूरब में बेलवरिया जंगल, हलुआ बाजार होते हुए गौर, टिनिच, वाल्टरगंज के रास्ते बस्ती व पश्चिमी में बभनान, छपिया, मसकनवा के रास्ते गोंडा को जोड़ता है। बावजूद इस मार्ग की हमेशा उपेक्षा की जा रही है। यहां तक की स्थानीय लोगों ने इसके पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किए लेकिन हालत सुधरने के बजाय बदतर होते चले गए।
विज्ञापन

कोट
850 मीटर सड़क मरम्मत कार्य के लिए टेंडर हो गया है। सड़क पर गिट्टी डाल दिया गया है। बरसात की वजह से पिच नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है कि अक्तूबर के अंत तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें