फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में पहुंचे सीएमओ, अनुपस्थित का वेतन रोका, नोटिस

Mon, 12 Sep 2022 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सीएमओ ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सर्वजीत चौरसिया से मरीजों के बारे में जानकारी ली। मरीजों की कम संख्या की जानकारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन
टिनिच आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ रूद्रप्रताप मिश्र। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिनिच पर चल रहे आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. रुद्र प्रताप मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश एमओआईसी को दिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 11.30 बजे नवागत सीएमओ अचानक टिनिच पीएचसी पहुंचे। डॉ. मनीष मद्धेशिया से उपस्थित कर्मियों की जानकारी ली। अनुपस्थित सीएचओ संध्या चौधरी को नोटिस जारी कर वेतन रोकने का निर्देश दिया। परिसर में गंदगी देख फार्मासिस्ट रामनयन यादव को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि 15 दिनमें परिसर सहित सभी स्थान को कर दिया जाए।

सीएमओ ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सर्वजीत चौरसिया से मरीजों के बारे में जानकारी ली। मरीजों की कम संख्या की जानकारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया से प्रभारी चिकित्साधिकारी सल्टौआ को पत्र देकर प्रसूता वार्ड को दुरुस्त करा व्यवस्था को पटरी पर लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कोविड टीकाकरण की जानकारी एएनएम माया से ली। सीएमओ ने होम्योपैथिक चिकित्सालय व दवाओं के रखरखाव की भी जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. दीपिका सचान, डॉ. राजेश चौहान, लैब टैक्नीशियन आशीष मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें