फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरीश द्विवेदी के घर पहुंचे सीएम योगी व हिमंत बिस्वा सरमा, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं उनके परिजनों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके पैतृक आवास तेलियाजोत पहुंचे। दोनों ने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11:15 बजे तेलियाजोत के निकट कूड़ी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी ओमवीर सिंह और भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। सुबह 11:22 बजे मुख्यमंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु शाश्वत सत्य है। मां से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता लेकिन एक दिन सभी को माता-पिता से बिछड़ना पड़ता है। दिवंगत आत्मा की मोक्ष की कामना करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह करीब 16 मिनट तक परिवार के बीच रहे और सुबह 11:38 बजे रवाना हो गए।
शाम को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी अयोध्या-बस्ती हाईवे के रास्ते तेलियाजोत पहुंचे। उन्होंने यशोदा देवी के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हरीश द्विवेदी व उनके परिजनों से मुलाकात की और संबल प्रदान किया। असम के मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सत्येंद्र सिंह भोलू, राजकुमार शुक्ला, रिंकू दुबे और जगदीश शुक्ल समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेलीपैड से आवास तक सुरक्षा का घेरा
मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले नगर थाना क्षेत्र के कटया मोड़ से लेकर तेलियाजोत स्थित आवास और कूड़ी गांव के हेलीपैड तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वीआईपी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। देर से पहुंचे कुछ जनप्रतिनिधियों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल जाना पड़ा। हरीश द्विवेदी के आवास पर पास दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। श्रद्धांजलि स्थल के आसपास भी बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं, असम के मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अयोध्या-बस्ती हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक रूट डायवर्जन लागू रहा। इससे बड़े वाहनों का दबाव बस्ती-टांडा मार्ग पर बढ़ गया। घघौआ से तेलियाजोत तक यातायात व्यवस्था संभालने में प्रशासन जुटा रहा। मुख्यमंत्री की फ्लीट अयोध्या की ओर रवाना होने के करीब एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, अयोध्या के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, हर्रैया विधायक अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, प्रमोद पांडेय, विनोद दुबे, आशीष शुक्ल सैनिक और अश्वनी उपाध्याय समेत अन्य नेताओं ने भी पूर्व सांसद की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें