फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी ने बस्ती में कहा- यहां विकास दो तरफा, आगे अयोध्या एयरपोर्ट, इधर गोरखपुर

Tue, 21 May 2024 04:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

सीएम योगी ने कहा, बस्ती के दोनों हाथों में लड्डू है। इधर गोरखपुर एयरपोर्ट इधर अयोध्या एयरपोर्ट। भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं। कहा कि जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं अब हम उनको लाएंगे।
विज्ञापन
मंच पर सीएम योगी, सांसद व प्रत्याशी हरीश द्विवेदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित सूर्या इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि यह वही बस्ती है, जहां पर श्रीराम के उद्भव के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ हुआ था।

विज्ञापन



सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी, मगर अब उन पर फूलों की वर्षा होती है। योगी आदित्यनाथ ने मुंडेरवा मिल के विकास पर बोलते हुए कहा कि जिस मिल को कांग्रेस, सपा व बसपा सरकार ने बंद करा दिया था और उसे कंडम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


आज वह मिल हजारों किसानों व बेरोजगारों की उम्मीद बन गई है। भाजपा सरकार ने उसे फिर से हराभरा कर दिया। कहा कि बस्ती के दोनों हाथों में लड्डू है। इधर गोरखपुर एयरपोर्ट, उधर अयोध्या एयरपोर्ट। भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं।

कहा कि जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, अब हम उनको लाएंगे। कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वह पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा। विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है और औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है।

बोले, रामद्रोही मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पांच चरण का चुनाव हो गया है। देश के अंदर एक लहर है, जनता जनार्दन के मन में जो भावनाएं हैं, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि चार जून का परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।

चार जून को चार सौ पार का नारा सुन समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो जाती है। सरकार की उपलब्धियों को भी सीएम योगी ने गिनाया। बताया, मेडिकल कॉलेज, हर घर नल, हवाई अड्डा और घर-घर शौचालय है, प्रदेश से जैसे माफियाओं को खत्म किया है, वैसे ही जेई जैसी बीमारी को भी समाप्त किया है।

कल्याणकारी योजनाओं से गरीब का कल्याण हो रहा है। योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये लोग राम भक्तों पर गोली चलवाते थे। भाजपा सरकार आई तो राम मंदिर का निर्माण हुआ।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें