फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक सप्ताह पहले पति ने 5 लाख रुपये की जमीन बेची, लेन-देन में हुआ विवाद; पत्नी पर हत्या की आशंका

Sat, 18 May 2024 06:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्षय जुटाए। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि पत्नी से जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोग फरार हो चुके थे
विज्ञापन
गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरामदे में सो रहे 45 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात रतनपुर गांव में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खून से लथपथ शव उसके बरामदे में मिला। गांव वालों की सूचना पर मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्षय जुटाए। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि पत्नी से जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोग फरार हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी राजमणि पत्नी प्रभावती व दो बेटों सूरज व आशीष के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले राजमणि वापस गांव आया था। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले राजमणि ने एक बीघे जमीन बेंच दी थी। इसकी जानकारी होने पर चार दिन पहले राजमणि की पत्नी प्रभावती भी गांव आ गई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन बेचने से मिले रुपयों को लेकर विवाद होने लगा। चर्चा है कि शुक्रवार की रात में भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह बरामदे में खून से लथपथ राजमणि का शव मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

घटना के बाद से ही पत्नी फरार है। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि राजमणि के चचेरे भाई सुकई पुत्र जगराम की तहरीर पर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें