फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ सीएम को ट्वीट करने पर भड़का सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ सीएम को ट्वीट करने पर भड़का सिपाही
विज्ञापन

- एसपी ने सीओ हर्रैया को सौंपी मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। लखनऊ में व्यवसाय करने वाले क्षेत्रीय युवक ने कच्ची शराब पर कार्रवाई के लिए सीएम को ट्वीट करना छावनी पुलिस के एक सिपाही को नागवार गुजरा। आरोप है कि युवक की तलाश में गांव पहुंचा बीट सिपाही ने ग्रामीणों के सामने अपशब्द कहते हुए किसी मामले फंसाने की धमकी दी। व्यवसायी ने एसपी बस्ती से शिकायत की है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को मामले की जांच सौंपी है। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बीट सिपाही का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बटौली निवासी धर्मेंद्र मिश्र लखनऊ में व्यवसाय करते हैं। 24 जून को अपने घर आए थे। ग्रामीणों ने गांव व आसपास के गांवों में बीट सिपाही की शह की पर शराब बनने व बिकने की जानकारी दी। व्यवसायी ने सीएम ऑफिस, डीएम बस्ती व यूपी पुलिस को ट्वीट कर अपने गांव व आसपास के गांवों में कच्ची शराब बनने व बेचने की शिकायत कर दी। आरोप है कि इस बात से नाराज बीट सिपाही ने गांव में पहुंचकर गाली दिया व फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस मामले में व्यवसायी ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ हर्रैया को सौंपी। शुक्रवार को सीओ ने गांव के हरीश, झिनई, वीपत, मंगरू, देवी प्रसाद, राम बहादुर को हर्रैया कार्यालय बुलाकर बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें