फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम तय करना पार्टी का काम’  

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज ‌म‌िश्र सरौना गांव पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग कलराज मिश्रा ने कहा कि यूपी में सीएम का चेहरा पार्टी तय करेगी। गोरखपुर के सांसद और महंत आदित्यनाथ को सीएम प्रोजेक्ट किए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। ये बातें उन्होंने सोमवार देर शाम हर्रैया तहसील के सरौना गांव में कहीं। वे यहां भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा की ओर से जो 143 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें से आधे चुनाव तक बदल दिए जाएंगे। ऐसा काम भाजपा नहीं करती है। पार्टी सोच-विचारकर ईमानदार व स्वच्छ छवि के लोगों को टिकट देगी।

वंदेमातरम का विरोध करना राष्ट्रविरोधी तत्वों का काम है। वंदेमातरम का मतलब अपनी भारत मां का सम्मान है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। सूबे में आगामी विधानसभा चुुनाव पार्टी विकास और प्रदेश सरकार के निरंकुश प्रशासन के मुद्दे पर लड़ेगी। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, राजेश त्रिपाठी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें