फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर टीकाकरण : पायलट प्रोजेक्ट वाले पांचों ब्लॉक लक्ष्य से पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लस्टर टीकाकरण : पायलट प्रोजेक्ट वाले पांचों ब्लॉक लक्ष्य से पीछे
विज्ञापन

बस्ती। क्लस्टर टीकाकरण के पायलट प्रोजेक्ट में चयनित पांच ब्लॉकों में से किसी में भी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। इससे जिलाधिकारी खफा हैं।
सोमवार के टीकाकरण की प्रगति की मंगलवार को हुई समीक्षा में डीएम ने पाया कि हर्रैया में 1826, गौर में 1399, बनकटी में 1345, बहादुरपुर में 931 व कप्तानगंज ब्लॉक में महज 713 को ही प्रतिरक्षित किया जा सका है। जबकि इन ब्लॉकों में हर दिन दो-दो हजार कुल दस हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर एई नगर पालिका का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया।
क्लस्टर टीकाकरण योजना को जुलाई से सभी ब्लॉकों में लागू किया जाना है। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ से दो दिन के भीतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। लेकिन पायलट प्रोजेक्ट के जो नतीजे सामने आए हैं, उससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। समीक्षा बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि क्लस्टर टीकाकरण के पायलट प्रोजेक्ट वाले ब्लॉक हर्रैया, कप्तानगंज, बनकटी, बहादुरपुर तथा गौर में प्रतिदिन 2000 टीका लगाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। कहा कि पायलट ब्लॉक में अधिक से अधिक टीमें लगाकर टीकाकरण कराया जाए। इसके लिए बीएसए को प्रत्येक टीम के साथ अध्यापक एवं शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाने को कहा, जो टीम के काम का लेखाजोखा रजिस्टर में लिखेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी निगरानी समितियों के सदस्यों आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका, रोजगार सेवक, कोटेदार, तकनीकी सहायक, महिला स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी, सफाई कर्मी तथा ग्राम सचिव गांव में घूम कर लोगों को प्रेरित करके टीकाकरण केंद्र पर लाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इस पर हर दिन संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी और जो ग्राम स्तरीय कर्मचारी अनुपस्थित या टीकाकरण में सहयोग करता नहीं पाया जाएगा, उस दिन उसका वेतन रोक दिया जाएगा। कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से प्रत्येक टीकाकरण टीम में टीका लगाने के लिए एएनएम या सीएचओ में से किसी एक कर्मचारी को तैनात किया जाना अनिवार्य है।
डीएम ने एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में तैनात माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के सहयोगियों को निर्देशित किया है कि दूसरे डोज के लिए ड्यू लोगों को प्रतिदिन फोन से उनको अलर्ट करें ताकि वह समय पर जाकर दूसरी डोज लगवा सकें। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, उप जिलाधिकारी सुखबीर सिंह, आशाराम वर्मा, यूनिसेफ के आलोक राय, जगदीश शुक्ला, विनय सिंह, जिला स्तरीय अधिकारीगण, खंड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने समीक्षा में पाया कि बस्ती सदर, कप्तानगंज, विक्रमजोत, हर्रैया तथा बनकटी में एंटीजन की सैंपलिंग कम हुई है। जिलाधिकारी ने इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि एंटीजन एवं आरटीपीसीआर की सैंपलिंग कम न हो।
विज्ञापन

डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पायलट ब्लॉक के अतिरिक्त शेष नौ ब्लॉकों में टीकाकरण अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि मोबाइल मेडिकल वैन को जगह-जगह पर खड़ी कर के अधिक से अधिक टीका लगाने का कार्य किया जाए। मोबाइल टीम की ओर से 18 प्लस तथा 45 प्लस के 110-110 लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें