फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बादल छाए, हुई बूंदाबांदी तो गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन


संतकबीरनगर। मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जहां बादल छाए रहे, वहीं बूंदाबांदी होने से गर्मी से लोगाें को राहत मिली है। इससे कस्बों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार तक बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया है। वैसे 29 अप्रैल की शाम आई आंधी-पानी से गर्मी से राहत मिलने शुरू हो गई थी, लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था अब भी पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इधर बूंदाबांदी के चलते लू और उड़ रही धूल से राहत मिली है। दुकानदारों को भी राहत मिली है। मौसम सुहाना होने से ग्राहकों की तादाद बढ़ गई है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र का कहना है कि शनिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश के भी आसार बने हुए हैं।


मौसम बदलने से लोगों को मिली राहत
सेमरियावां। तपिश और लू के थपेड़ों से जूझ रहे सेमरियावां क्षेत्र के लोगों को मौसम के बदले मिजाज से काफी राहत मिल गई है। शुक्रवार को तड़के तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। दिन में भी बादलों की लुकाछिपी चलती रही, जिससे तापमान भी लुढ़क गया है। मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि बूंदाबांदी बारिश होने से शादी विवाह वाले घरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के करही, बाघनगर उसराशहीद, सेमरियावां, दरियाबाद उंचहराकला, मूड़ाडीहाखुर्द, पैड़ी, बुढ़ाननगर भंगुरा, सेहुड़ा, सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटना, दानोकुइयां, दुधारा आदि गांव के लोगों को मौसम के खुशगवार होने से वैशाख माह में तपिश से राहत मिल गयी है। बुधवार को शाम में अचानक आंधी तूफान बारिश के बाद सुबह सात से साढ़े नौ बजे तक आसमान साफ रहा, लेकिन पुरवा हवा चलती रही है। बृहस्पतिवार को धूप खिली, लेकिन शुक्रवार तड़के तीन बजे से फिर बूंदाबांदी होने से पूरा दिन मौसम नम रहा। ठंडी हवा के झोंके, आसमान में छाए बादलों ने हर किसी को राहत प्रदान की। लोगों को बदले मौसम में हल्की ठंड का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें