फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में कपड़ा व्यापारी मौत

विज्ञापन
मृतक व्यापारी महेश उर्फ भोला नाथ की फाइल फोटो
विज्ञापन
महादेवा। दो बाइक की टक्कर में लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा गांव निवासी घायल व्यापारी की सोमवार को उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। व्यापारी को केजीएमयू लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंगेरवा गांव निवासी महेश उर्फ भोला नाथ (42) पाकरडाड़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नरौली स्थित बाइक एजेंसी के सामने पहुंचे कि सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एंबुलेंस के जरिए ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लखनऊ ले गए। जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महेश उर्फ भोला नाथ अपने पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों (14) आकांक्षा तथा छोटी (12) को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग परिजनों को सांत्वना देने लगे। बताया जा रहा है कि व्यापारी को केजीएमयू लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। व्यापारी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें