फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिपिक ने परिचालक को ताला फेंककर मारा, केस दर्ज

Tue, 27 Aug 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में हुई घटना से परिचालकों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम के डिपो में ड्यूटी के दौरान लिपिक ने परिचालक पर ताला फेंक कर वार कर दिया। आरोप है कि हमला करके नाक, चेहरे व अन्य अंगों पर गंभीर चोट पहुंचाया। परिचालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी लिपिक पर केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर परिचालकों में रोष है।
वाल्टरगंज क्षेत्र के घोड़ा रेहार उर्फ गायघाट रजया निवासी परिचालक रामसागर चौधरी ने तहरीर में बताया कि वह पूर्व निर्धारित ड्यूटी के अनुसार वाहन पर आने और डिपार्चर टाइम लेने के लिए दफ्तर में गया था। बुकिंग लिपिक के सामने जाते ही वह आग-बबूला होकर गाली देने लगा। जान से मारने की धमकी देकर वहां रखे ताले से सिर, नाक व शरीर में अन्य स्थानों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया लिपिक द्वारा परिचालक पर हमले की घटना पाई गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आयुष भटनागर ने बताया बुकिंग लिपिक के आचरण को लेकर पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें