फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुआनो के सफाई अभियान की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशासन के तत्वाधान में बुधवार को जनसहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णाेद्धार अभियान के तहत सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूअर निरंजनपुर के अंतर्गत पुलिस लाईन के पीछे मंदिर के पास नदी की साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की गईं।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान राम वचन, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम अभिलाष चौहान व अशोक चौधरी के साथ आम जनता के सहयोग से घाट पर साफ-सफाई कर बृहद स्वरूप में जीर्णाेंद्धार अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राजनरायण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहजराम, ग्राम पंचायत अधिकारी रविशंकर शुक्ल, रामजनम, अनीस खान, राम सजीवन चौधरी, रईश खान, सतीश, विनय चौधरी, कपिल देव चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें