फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिविल लाइंस में चलाया गया सफाई अभियान

Thu, 31 Jul 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के सिविल लाइन में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई कार्य हुआ। सड़क पटरियों की सफाई करते हुए एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग सी गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सभी वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। कूड़ा-कचरा को नियमित उठान कराया जा रहा है। मोहल्लेवासियों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं मलेरिया विभाग ने भी मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह और अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मनकापुर लायंस को खैर क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से हराया

बस्ती। शहर के खैर क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर-14 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को एक मुकाबला हुआ। मनकापुर लायंस वर्सेस खैर क्रिकेट एकेडमी बस्ती के बीच हुए क्रिकेट मैच में खैर ने मनकापुर को चार विकेट से हराया।टॉस जीतकर मनकापुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में मनकापुर की टीम ने 27.2 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान रवि ने सर्वाधिक 41 रन बनाएं। खैर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दीपक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट झटके। किशन विश्वकर्मा ने दो विकेट लिए। 108 रन के जवाब में उतरी खैर क्रिकेट एकेडमी ने 27.5 ओवर में चार विकेट शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। टीम की ओर से विकास 36 रन, सौरभ पाल ने 19 और हार्दिक पांडे ने 16 रन बनाए। मनकापुर की तरफ से लल्लन ने तीन विकेट और रवि ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले दीपक पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुना गया। कोच आलोक वर्मा ने बताया कि अभी लीग मैच चल रहा है। इसके बाद नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
तीन गांवों में पहुंची स्वच्छता सर्वे टीम...देखी सफाई व्यवस्था
बस्ती। जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत स्वच्छता संबंधी सर्वे के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने बुधवार को तीन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी। पंचायत भवन में बैठक कर ग्रामीणों से फीडबैक लिया और व्यक्तिगत शौचालय समेत कूड़ा निस्तारण प्रबंधन इकाइयों की स्थिति जांची।
विज्ञापन


डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि टीम पहले बहादुरपुर ब्लॉक के अठदमा और केंवचा ग्राम पंचायत में पहुंची। यहां टीम ने रैंडम आधार पर सफाई व्यवस्था देखी। स्वच्छता संबंधी कार्य का अवलोकन किया। प्राप्त फीडबैक के आधार पर केंद्रीय टीम ने ग्राम पंचायतों में हुए स्वच्छता संबंधी कार्यो को लेकर ग्रामीणों से संवाद कर मौके पर पहुंचकर जायजा ली। बताया कि अब तक 11 ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। शेष 30 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य 14 अगस्त तक हरहाल में पूरा कराने का लक्ष्य है। सर्वे में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा और उन्हें बाद में पुरस्कार मिलेगा। इसके बाद टीम रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत टिकुइयां करमहिया पहुंची। गांव में भ्रमण कर जायजा लिया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, प्रधान और अन्य लोग उपस्थित रहे। लोगों से प्रत्यक्ष स्वच्छता स्थिति, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, हाट-बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई, संयंत्रों की कार्य क्षमता, ओडीएफ प्लस की वास्तविक स्थिति, गोबरधन प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और फीकल स्लज ट्रीटमेंट संयंत्र के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें