फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चपरी ताल में चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे

Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छठ पर्व को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री अनिल प्रजापति के संयोजन में सदर ब्लॉक के ग्राम परासी के चपरी ताल की साफ-सफाई की गई। साथ ही आम, इमली, महुआ के 11 पौधे रोपे गए। अनिल प्रजापति ने बताया कि चपरी ताल की सफाई और सुंदरीकरण के नाम पर कई वर्षों से सरकार और प्रशासन को गुमराह करके ग्राम प्रधानों ने बजट पास करवा लिया पर कोई काम नहीं हुआ। इस साफ सफाई से छठ पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ सुविधा रहेगी। स्वच्छता अभियान में मुकेश कनौजिया, अजय चौधरी, अंश कनौजिया, अभिषेक कनौजिया आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें