फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सफाई कर्मियों ने पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 20 Jun 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से पीएम व सीएम को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण व पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन कहा गया है कि पुरानी पेंशन नीति बहाल कर उत्तर प्रदेश में पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों सेवा नियमावली बनाया जाए। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ ही 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे दिया जाए। जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारियों की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया को पूरा कराया जाए, विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक कर सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान से नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

इस मौके पर संतोष कुमार शर्मा, बलराम कन्नौजिया, सूर्य प्रकाश पांडेय, चन्द्रशेखर यादव, अरविंद कुमार, देवेंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार, बसंत कुमार और शिक्षक संघ के प्रताप नारायण, सनद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें